कटनी में दीपावली से पहले बिजली मेंटेनेंस: सोमवार को इन इलाकों में 3 से 6 घंटे तक रहेगी बिजली गुल
कटनी – त्योहारों के सीजन में शहर के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली लाइनों का आवश्यक संधारण (मेंटेनेंस) कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को शहर के दो प्रमुख फीडरों (सिटी-5 और सिटी-6) से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
कार्यपालन यंत्री मुकेश महोबे ने भारत दिनभर को जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक संधारण कार्यों के चलते सोमवार को निम्नलिखित स्थान में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा:
सिटी-5 फीडर: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (3 घंटे)
सिटी-6 फीडर: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे)
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र
इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान पहरुआ, कुठला, पन्ना मोड़, अहमद नगर, शिवाजी नगर, नदीपार, आधारकाप और नई बस्ती सहित आसपास के कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विभाग की अपील:
विद्युत वितरण कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम और उपकरणों की चार्जिंग आदि से संबंधित कार्य समय से पहले ही पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
